.

अलग-अलग घटनाक्रम में झुलसने से दो महिलाओं की मौत, एक गम्भीर

आजमगढ़: जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस जाने से जहां दो विवाहिताओं की मौत हो गयी। वही एक जीवन और मौत से जूझ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार तहबरपुर थाना क्षेत्र के करियावर गांव में ब्याही नीलम (35) पत्नी प्रमोद उपाध्याय संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गयी जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरूवार को दिन में उसकी मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि खाना बनाते समय नीलम झुलस गयी थी।
वही अतरौलिया थाना क्षेत्र के सरैया रतनावे गांव निवासी तैय्यबा बानों पत्नी अबुलैश मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गयी। गम्भीर रूप से झुलसी विवाहिता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां गुरूवार की सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। दूसरी तरफ अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव निवासी मीरा (40) संदिग्ध परिस्थितियों में गम्भीर रूप से झुलस गयी। इसको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment