देवगांव/आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देश पर जनपद में चलाये जा रहे संघन वाहन चेकिंग से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। गुरूवार को देवगांव कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने आजमगढ़-वाराणसी मार्ग स्थित देवगांव त्रिमुहानी पर वाहन चेकिंग किया। इस दौरान पुलिस सैकड़ो वाहनो से ज्यादा चेकिंग किया जिनके पास वाहन के कागजात नही थे उनका चलान किया जिनके पास अपूर्ण कागजात थे उन्हे हिदायत देकर छोड़ दिया गया। देवगांव कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान कुल 22 वाहनो का चलान किया गया। शमन शुल्क के तौर पर 22 सौ रूपये वसूले गये। पुलिस ने दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनो का चेकिंग किया। इस दौरान एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर चल रहे लोगो का चलान किया गया कार सवार लोगो का कागजात सही मिले और उन्हे सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी गई। सीओ लालगंज एसपी तोमर, एसआई सुनील सरोज ने हमराहियों के साथ चेकिंग की। इस दौरान बिना कागज के वाहन इधर उधर भागते हांफते देखे गये।
Blogger Comment
Facebook Comment