.

गांव के बच्चों ने रैली निकाल समाज को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया

आजमगढ़। सठियांव ब्लाक के ग्राम पंचायत कस्बा सराय में गुरूवार को स्वच्छता अभियान की रैली गांव के ही बच्चों ने निकाल कर समाज को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। रैली में बच्चों ने अपने हाथों में सफाई व शौचालय से सम्बन्धित विभिन्न स्लोगन लिखे तख्ती उठा रखी थी।
जिले के सठियांव ब्लाक के कस्बा सराय गांव में दर्जन भर बच्चों ने स्वच्छता अभियान की रैली निकाली। रैली का नतृत्व बीडीओ जितेन्द्र कुमार ने किया। रैली में बच्चों ने अपने हाथों में सफाई व शौचालय से सम्बन्धित विभिन्न स्लोगन लिखे तख्ती उठा रखी थी। इस दौरान बच्चे नारे लगाये कि ‘घर में आई फटफटिया, शौच को बाहर जाती बिटिया‘, लाखों के पहने गहने, बाहर शौच को जाती बहनें‘, घर में है फ्रिज घर में टीवी, शौच को बाहर जाती बीवी‘ इस प्रकार प्रेरणादायक स्लोगन से गांव गूंज उठा। रैली ने पूरे गांव में भ्रमण किया और लोगों जगरूक कर समाज में एक संदेश देने का काम किया।
अस अवसर पर एडीओ पंचायत मक्कल यादव, ब्लाक कोआर्डिनेटर उदयभान सिंह, अजय सिंह, आशीष सिंह, ग्राम प्रधान इस्माईल फारूक, ग्राम विकास अधिकारी बिकाउ राम, रामाकांत, रामकेवल, लक्ष्मीना, गुड्डू, अमित संदीप आदि लोग शामिल थे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment