
लाटघाट: सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक में अमलोनी गांव में जीयनपुर कोतवाल अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में शाम 6:00 बजे दल बल के साथ पुलिस ने छापा मारा। मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मारकर सैकड़ो लिटर लहन नष्ट किया गया। पुलिस के पहुंचते ही गांव की महिलाएं और पुरूष घर छोड़कर भाग गए रास्तों के किनारे पर झुग्गी, झाड़ी व पोखरो के किनारे सैकड़ों गड्ढों में लहन उपलब्ध था । जिसमें पुलिस द्वारा मिट्टी का तेल डालकर व् बर्तन को छेद करके नष्ट किया गया उनके कच्चे गुड़ आदि को भी नष्ट किया ताकि इसका उपयोग दुबारा न किया जा सके। गौरतलब है की हाल के दिनों में यहाँ तीसरी बार छापा मार गया है। पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में भय व्याप्त है। कोतवाल अजीत सिंह ने कहा कच्ची दारू बनाने वालो को किसी भी हाल में नजरअंदाज नही किया जायेगा। मौके पर किसी के ना मिलने के कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस छापे में मुख्य रूप से एसएसआई बिरेन्द्र प्रताप सिंह , एस आई श्रीकृष्ण प्रजापति , राजेंद्र मिश्रा , एसीपी विश्राम यादव, कांस्टेबल में दीवान सिंह यादव , मोहम्मद अली , रिजवान अहमद , विनोद सिंह , मनोज , शिवरशी , काली यादव पुलिस के जवान मौजूद रहे । पुलिस द्वारा तीसरी बार इस गांव में छापा मार कर उनको बताया गया अब दारू बनाने का काम बंद कर दो ।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment