.

मदरसा विवाद प्रकरण में एसडीएम सदर, सीओ सदर ने मुबारकपुर थाने में बैठक की

रमजान तक यथास्थिति बनाए रखने पर सभी हुए रजामंद 



मुबारकपुर/ आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलों ग्राम सभा के तहत नेवादा गांव में स्थित मदरसा एनुलस्लाम प्रकरण को लेकर दो गुटों के बीच बैठक गुरुवार की शाम मुबारकपुर थाना परिसर में की गयी, जिसमे दोनों पक्ष ने नवागत उपजिलाधिकारी अमृत लाल बिंद, सीओ सदर योगेन्द्र सिंह, मुबारकपुर थाना निरीक्षक संतलाल यादव के समक्ष अपने अपने विचार ब्यक्त किये । दोनों गुटों के विचार सुनने के बाद अधिकारियों ने वक्फ न्याघीकरण लखनऊ के आदेशा अनुसार मस्जिद में कोई नया कार्य न कराया जाने की हिदायत दी । ज्ञात होकि गत 26 जनवरी 2016 की शाम मस्जिद मदरसा विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये और मदरसे में जमकर तोड़ फोड़ हो गयी थी पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था। और मामले के गम्भीर होने पर ज़िला प्रशासन ने मुबारकपुर थाना प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों को लाईन हाज़िर होना पड़ा था। इसको देखते हुए नवागत एसडीएम सदर अमृत लाल बिंद, सीओ सदर योगेन्द्र सिंह और मुबारकपुर कोतवाल संतलाल यादव ने रमज़ान आरम्भ होने से पहले मामले को यथास्थिति बनाये रखने की अपील की जिसको दोनों पक्ष तैयार हो गए।
सीओ सदर योगेन्द्र सिंह व एसडीएम सदर अमृत लाल बिंद ने मौजूद लोगों को सम्बंधित कर कहाकि कोई भी समस्या का हल लड़ाई से नहीं है बल्कि आपस में मिलजुलकर हल करें। इसी दौरान पूरा दुल्हन मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने अधिकारियों से मिलकर एक ब्यक्ति द्वारा कब्रिस्तान कब्ज़ा करने की शिकायत की जिसपर अधिकारीयों ने कहाकि कोई नही नया कार्य नहीं करेगा और रमज़ान खत्म होने के बाद इस मसले को हल किया जायेगा । जिस पर लोगों ने मान लिया। इस दौरान मुबारकपुर इंपेक्टर संतलाल यादव, उप निरिक्षक वीरेंद्र सिंह, राजीव कुमार यादव, कानून गो हरीश चन्द यादव लेखपाल कैलाश यादव समेत दोनों पक्ष के हाफ़िज़ अनवर सहजाद, तनवीर अहमद, हाजी नेयाज दादा, हाजी शमीम अंसारी, राहत हुसैन, हाजी शमसुल हक, आदि मौजूद थे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment