आजमगढ़। जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बघैला मुहल्ले में चार पहिया वाहन से आये चोरों ने बैटरी की दुकान का ताला तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रूपये मूल्य की बैटरी व इन्वर्टर उठा ले गये। इस सम्बन्ध में पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन में जुट गयी।
मिली जानकारी के अनुसार रामजतन गोड़ की बिलरियागंज-रौनापार मार्ग पर बघैला मुहल्ले में बैटरी की दुकान है। रोज की भांति वह रात अपनी दुकान बंदकर घर चला गया। भोर में लगभग चार बजे चार पहिया वाहन पर सवार कुछ अज्ञात लोग आये और उसकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा 15 नई 20 पुरानी बैटरी, 3 इन्वर्टर सहित लगभग डेढ़ लाख मूल्य का सामान उठा ले गये। रामजतन को स्थानीय लोगों ने फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद रामजतन दुकान पहुंचा और उसके होश उड़ गये। लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन में जुट गयी।

Blogger Comment
Facebook Comment