.

जीयनपुर : त्योहर के मद्देनजर शांति कमेटी की बैठक

आजमगढ़ : आने वाले रमजान और ईद को देखते हुए जीयनपुर कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी सी पी सरोज और सीओ सगड़ी सोहराब आलम के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई। जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान सम्मानित नागरिक और जनता उपस्थित रहे।पीस कमेटी की बैठक में लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या उठाई सराय सागर मालटारी के ग्राम प्रधान मुकेश राय ने बताया हमारे यहां 2 वर्षों से कोई सफाई कर्मी नहीं है जिसके चलते काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है इसके लिए हमने ब्लाक स्तर से लेकर तहसील दिवस और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी सीपी सरोज ने बताया कि इसकी सूचना हम जिले को सौपेंगे और जल्दी सफाईकर्मी की व्यवस्था कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आपस में भाईचारा बनाए रखे और त्योहार शान्ति पूर्वक मनाएं अगर कहीं किसी प्रकार की घटना घटती है तो उसकी सूचना तत्काल दें जिससे समय पर निपटा जा सके। वही लोगों ने सफाई के मुद्दे को जोर-जोर से उठाया। वहीं पर अन्य प्रधानों ने भी इस समस्या को जोर शोर से उठाया। पीस कमेटी की बैठक में ग्राम प्रधान मुकेश राय ,कैलाश राय, नगर पंचायत अध्यक्ष पर खुरमुल्ली गुप्ता, चंद्रभान यादव, अरविंद जायसवाल,दलसिंगार यादव, सुनील,मोहित पासवान, चन्द्रिका,मेवालाल,कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार सिंह,अरसद,सोफियान खान,सोनू सिंह आदि लोग मौजूद थे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment