आजमगढ़ : मथुरा में जवाहर बाग़ में हुए हत्याकांड के विरोध में आज भाजपा नेताओं ने आजमगढ़ जिले के रिक्शा स्टैण्ड पर धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। आजमगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैण्ड पर आज भाजपा के पदाधिकारियों व नेताओं ने मथुरा में जवाहर बाग़ में हुए हत्याकांड के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह घटना प्रदेश सरकार के माथे पर एक कलंक है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि यह सरकार की जमीन थी और प्रशासन के संज्ञान में था कि इसे खाली कराना है। उन्होंने कहा कि अगर खाली ही कराना था तो बड़ी मात्रा में फोर्स को भेजकर उनको समय देकर बिना किसी जानमाल के कब्जा पाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को तुरन्त इस्तीफा दे देना चाहिए। धरने में भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने कहा कि जब से सपा की सरकार आयी है तब से अपराधियों के हौसले बुलंद हुए है और आये दिन प्रदेश के किसी न किसी जिले में कोई न कोई अपराधिक व बड़ी घटना न होते हो। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में जनता इनको सबक सिखाएगी। धरने में भाजपा नेता विनोद राय, अखिलेश मिश्र उर्फ़ गुड्डू, अभिषेक जायसवाल दीनू, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment