आजमगढ़। रानी की सराय-थाने के सामने से चोरो ने बंद मकान से ताला तोड़ कर कमरे में रखा आभूषण नकदी समेत लगभग 6 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। थाने के सामने चोरो के हौसले ने पुलिस के सक्रियता की पोल खोल दी है। पीड़ित ने इस सम्बन्ध में थाने में तहरीर दी है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव निवासी हंसराज राय पुत्र बनफल राय थाने के सामने मकान बनवाकर रहते है। इनके दो पुत्र नेवी फोर्स में तैनात है। एक सप्ताह पूर्व हंसराज अपनी पत्नी के साथ घर में ताला बंदकर मुम्बई अपने बेटे के पास चले गये। इस बीच मकान बंद देख चोर चाहदीवारी फाद कर अंदर गेट का ताला तोड़ कर कमरे में प्रवेश कर अलग अलग चार कमरो के ताले तोड़ दिये और कमरो में रखे चार आलमारी और दर्जनो अटैची तोड़ कर उसमें रखा लाखो के सोने और चांदी के आभूषण, मंहगी सांड़ी समेट ले गयें। हंसराज जब वापस घर लौटे तो देखा की उनके मकान के कमरे का ताला तुटा पड़ा है। बेहाल पीडित ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मुआयना कर लौट गयी। नागरिको का कहना है कि जब थाने के सामने घर सुरक्षित नही है तो और लोगों का क्या होगा। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment