.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगी बहने घायल


आजमगढ़। रानी की सराय-थाना क्षेत्र के रूदरी रामपुर टडउवां में सोमवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगी बहने घायल गयी। जिनका उपचार एक प्राईवेट अस्पताल में चल रहा है।
सोमवार को मौसम में परिवर्तन के साथ ही हल्की बारिश जहां हुई और आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से टडउवां गांव में दो सगी बहने पुष्पा (17) व किरन (20) पुत्री लालजीत यादवघायल हो गयी। दोनो को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों बहने गावं में ही सब्जी तोड़ने के लिए गयी थी कि तभी वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment