आजमगढ़। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के तिलखरां गॉंव में बीती रात को एकयुवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गयी। घटना की जानकारी सुबह उस समय लोगों को हुई जब लोग शोच के लिए निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तिलखरा गांव निवासी राकेश सिंह पुत्र स्व. दिनेश सिंह घर से 100 मी0 दूर स्थित अपनी ट्यूबेल पर धान की नर्सरी डाली थी, नर्सरी की रखवाली के लिए राकेश तीन दिन से ट्यूबवेल पर ही सो रहा था रविवार की रात दस बजे खाना खाने के बाद वह ट्यूबवेल पर सोने चला गया। सोमवार सुबह देर तक घर न आने पर दादी ने जब राकेश का पता लगाने के लिए ट्यूबवेल पर आयी तो वहॉं की दृश्य देखकर उसके होश उड़ गये। राकेश मृत अवस्था में पड़ा था यह देख राकेश की दादी अपने को रोक नही सकी और चिखने-चिल्लानी लगी। चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुॅचे गये और ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहॅुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मेंकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गयी। मृतक के मुॅह से झाग और खुन बाहर निकला था जिससे उसके हत्या की आशकां व्यक्त की जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुॅचे सीओ लालगंज सुखरम पाल तोमर, देवगॉंव कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह, एसडीएम लालगंज अयोध्या प्रसाद मौके का मुआयना किया। सीओ लालगंज ने घटना की स्थिति देख हत्या की अशंका व्यक्त की। मृतक के चाचा सुरेश सिंह ने घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी है।
Blogger Comment
Facebook Comment