अंबारी: आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के इमामगढ माहुल निवासी मृतक दाता राम यादव के घर पहुॅची सांसद नीलम सोनकर ने मृतक के परिजनो से मुलाकात कर उनका समस्याए सुनी। वही क्षेत्र के लोगो ने मृतक के पक्ष मे खडे होेने के मामले मे 20 अज्ञात के नाम पर पुलिस द्वारा फंसाए जाने के बारे मे जानकारी दी, जिससे गाॅव वालो दहशत है। गाॅव के लोगो ने परेशान न किये जाने की मांग की। विगत 3 जून को गोकशी का विरोध करने वाले 52 वर्षीय दाता राम यादव की हत्या पशु तश्करो द्वारा कर दी गयी थी। पुलिस ने जहाँ चौकीदार के हत्यारों को पकड़ा वहीँ हत्या के बाद विरोध करने वाले ग्रामीणों को भी संज्ञान में लेते हुए 20 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिससे गाॅव वालो दहशत है। लोगो का आरोप है कि हम लोगो द्वारा न तो कोई धरना दिया गया, न तो कोई प्रदर्श, न ही कोई तोड फोड, न तो रोड जाम किया गया। फिर भी वर्ग को परेशान किया जा रहा है।इस मामले मे सांसद नीलम सोनकर ने पहुॅचकर जिलाधिकारी से परिजनो को तत्काल आर्थिक मदद दिलाने एवं मुकदमे मे फॅसाये गये 20 अज्ञात लोगो को परेशान न करने के लिए बात करने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि सरायमीर ,दरियापुर,माहुल मे गोकशी के मामले सामने आये लेकिन इसके बावजूद भी गोकशी पर अंकुश में शासन प्रसाशन असहाय हो गया है। इस मामले पर उन्होंने जिलाधिकारी से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि कोई परेशानी होती है तो हमे व हमारे कार्यकर्ताओ को तत्काल अवगत करायें। जिससे लोगो की समस्या का निराकरण हो सकें।इस अवसर पर प्रेम कुमार पाण्डेय,बाबूराम बिन्द,इन्द्रपति सेवक,दिनेश जायसवाल,दिवाकर,दिलीप सिह,शेखर ,चंकी मारती, आनन्द आदि लोग रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment