.

लालगंज : डीएम ने स्वास्थ्य सुविधाओं को जांचा , 02 का वेतन रुका

आज़मगढ़ 07 जून 2016-- सरकार द्वारा स्वास्थ्य से सम्बन्धित उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का लाभ गरीब व्यक्तिअेां को मिल रहा है अथवा नही इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर ओपीडी रजिस्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 226 मरीजों को चेक किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों की संख्या अस्पताल के हिसाब से बहुत ही कम है। बिना अनुमति के कर्मचारी  चले जाते है। इस पर जिलाधिकारी ने एमओआईसी को कहा कि इसकी जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी को आप द्वारा क्यों नही दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि 30 बेड का अस्पताल है। डिलेवरी का केस भी बहुत ही कम है यहां के एमओआईसी द्वारा कार्यो में रूचि न लेने के कारण एमाओआईसी डा0 मनोज कुमार का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण प्राप्त करने का मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया। प्रसव के उपरान्ता महिला लाभार्थी को पैसे का भुगतान मात्र 50-60 प्रतिशत किया गया है। लाभार्थी का मोबाइल नम्बर भी नही लिखा गया है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डा0 लालमन यादव का वेतन रोकने का निर्देश तथा सीएमओ को निर्देशित किया कि जांच कर आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करंे। उन्होने कहा कि डाक्टर भगवान के रूप् होते है इसलिए डाक्टर मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उनका इलाज करें। उन्होने कहा कि मरीजों को कभी भी बाहर की दवा लाने के लिए लिखना नही चाहिए। सभी दवायें अस्पताल की ही देना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा औषधि भण्डार कक्ष, संक्रमण वार्ड, पैथालाजी कक्ष, इमरजेन्सी वार्ड, ओपीडी रजिस्टर को देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके बाद 100 शैय्या वाला निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया तथा ठीकेदार को निर्देशित किया कि कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा, सीएमओ डा0 एके सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज अयोध्या प्रसाद उपस्थित थें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment