आज़मगढ़ 07 जून 2016-- जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में तहसील लालगंज में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होने अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में अधिक से अधिक शिकायती आवेदन पत्र प्राप्त हो चिन्ता की बात नही है। लेकिन एक ही शिकायत के कई बार शिकयती आवेदन पत्र प्राप्त हो रहे है यह चिन्ता की बात है। उन्होने कहा कि एक ही समस्या पर बार-बार शिकायत कर्ताओं को चक्कर काटना पड़ता है जो बिल्कुल ही गलत है। उन्होेने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण समय-सीमा के अन्दर होने चाहिए। जो भी निस्तारण हो वह पारदर्शी हो ताकि बार-बार श्किायत का मौका शिकायत कर्ताओं का न मिले। उन्होने कहा कि इसकी मानीटरिंग मेरे द्वारा भी की जायेगी। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में उत्तरदायित्तव का निर्धारण किया जाय जो समय-सीमा के अन्दर शिकायतों का निस्तारण नही करेगें तो उस कर्मचारी/अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चत करंे। उन्होने कहा कि 15 दिन में यदि स्थिति में या समस्या के समाधान में रूचि लेकर कार्य नही किया गया तो कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कानूनगो और लेखपालों को हिदायत देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व से सम्बन्धित आते है यदि सन्तोषजनक शिकायतों का निस्तारण लेखपाल और कानूनगों मिलकर नही करते है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। तहसील दिवस लालगंज मंे कुल 293 शिकायती आवेदन पत्रों को जिलाधिकारी ने बड़े ही सहजभाव से लेकर सम्बन्धित विभागों के अधिकारी को इस आशय से उपलब्घ कराये कि 15 दिन के अन्दर शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करंे। तहसील दिवस में कुल 293 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 22 का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों मंे राजस्व के 163, पुलिस के 40, विकास विभाग के 36, शिक्षा के 08, स्वास्थ के 03 तथा अन्य विभागों के 43 शिकायतें प्राप्त हुई। तहसील दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने सम्बन्धित थानाध्यक्षों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध कराये कि मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करें। उन्होने कहा कि जो भी कार्यवाही करें निष्पक्ष भाव से करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा, एसपी सिट विपिन ताड़ा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह, जिला विकास अधिकारी रंजीत सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज अयोध्या प्रसाद सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी सम्बन्धित थानाध्यक्ष उपस्थित थें।
Blogger Comment
Facebook Comment