.

आकाशीय बिजली से पांच की मौत


आजमगढ़। सोमवार की शाम तूफान के साथ आई बरसात ने भारी कहर ढाया। इस दौरान जहां कई छप्पर धराशायी हो गये वहीं पांच लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत का ग्रास बन गये। इसमें दो लोग मंदिर में पूजा के दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आये। 
बता दें कि सोमवार की शाम तेज आंधी के साथ एककाएक बरसात शुरू हुई। आंधी ने भारी क्षति पहुंचाया। बरसात के दौरान निजामाबाद थाना क्षेत्र के दत्तात्रेय धाम पर शिव मंदिर के गेट पर बैठकर पूजा कर रहे त्रिमुहानी गांव निवासी वृजविहारी 60 व कोतवालीपुर निवासी जिलालाल प्रजापति 55 की बिजली के चपेट मे ओन से मौत हो गयी। वहीं सरायमीर थाना क्षेत्र के खंडवारी जहांगीरगंज की सिवान में भैस चरा रही विद्यावती 45 पत्नी मट्टू की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गयी। इसी तरह बरदह थाना क्षेत्र के खमौली गांव में रामकाजी देवी 50 पत्नी रामअवध तथा मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी विश्राम यादव 50 पुत्र पलटधारी की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गयी। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment