आजमगढ़। शहर से सटे तमसा नदी पर स्थित गोदाम घाट बागलखरांव पर नवनिर्मित पुल का लोकार्पण प्रदेश सरकार के वनमंत्री दुर्गाप्रसाद यादव ने किया।
इस मौके पर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आजमगढ़ का चहुमुखी विकास में लगी है और जो विकास कार्य दिख रहा है वह सब सपा शासन में ही हुआ है। उन्होंने बताया कि जनपद में सड़कें, पुल, बिजली, नवीन कलेक्ट्रेट भवन, श्री हरिऔध कला भवन, कृषि विद्यालय, पैरामेडिकल कालेज, सठियांव चीनी मिल, हथिया पुल आदि सपा सरकार में आजमगढ़ की महत्वपूर्ण उपलब्धियां है। उन्होंने कहा कि यह पुल एवं हथिया का पुल चालू हो जाने पर नगर का और तेजी से विकास होगा। उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास परक सोच व नीतियों की चर्चा की और कहा कि वे आजमगढ़ की तरक्की में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे।इस मौंके पर तमसा बचाओं आन्दोलन के संयोजक डां0 सुजीत भूषण श्रीवास्तव, रामाज्ञा यादव, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद सोनकर, बालादीन यादव, नजीर अहमद मंसूरी, परवेज अहमद, रामनरायन यादव, डां0 रामअवतार भारती, हरिश्चन्द्र यादव, रामअधार मौर्य, अज्जू अहमद, रामलगन विश्वकर्मा, राम सरन विश्वकर्मा मुनीर अहमद, अतिफ, इन्दल यादव, अनूप तिवारी, अखिलेश यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Blogger Comment
Facebook Comment