.

घर के बाहर सो रहे व्यक्ति को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया

आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भटौरा गाँव में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति को कुछ लोगो ने मारपीट कर  गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज एक निजी चिकत्सालय में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सर्वजीत (55) पुत्र दहलू गोड़ गर्मी के कारण बीती रात अपने घर के बाहर दरवाजे पर सो रहा था कि तभी कुछ अज्ञात लोगआये और उस पर हमला बोल दिए और उसको मारने -पीटने लगे। जिसके बाद वह चीखने चिल्लाने लगा उसकी चीख पुकार सुनकर परिवारजन के साथ ही अगल-बगल के लोग भी दौड़े। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। इस दौरान सर्वजीत गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस अवस्था में उसको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। एस०आई० रामनिवास सिंह ने बताया कि घटना की जाॅच की जा रही हैं पीड़ित व्यक्ति के तीनों बच्चे दिल्ली रहते है। उनके आने के बाद उनकी तहरीर पर मामला दर्ज होगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment