.

आकाशीय बिजली गिरने से ब्राडबैंड की सेवा प्रभावित

आजमगढ़ : सोमवार की शाम जनपद में आई तेज अंधी और बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली से बीएसएनएल स्थित ब्राडबैंड सेवा की एक मशीन जल गयी। जिसके कारण इससे जुड़े लगभग 500  ब्राडबैंड कनेक्शन ठप हो गए है। पूरे दिन बीएसएनएल के कर्मचारी मशीन को ठीक करने में लगे रहे लकिन देर शाम तक मशीन की मरम्मत नहीं हो सकी। जिसके कारण ब्राडबैंड सेवाधारियों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा वाही नेट से संचालित होने वाले सारे  कार्य बंद रहे। दूरसंचार के एक अधिकारी ने बताया की पूरे दिन मेहनत के बाद भी मशीन को ठीक  नहीं किया जा सका है  कल वैकल्पिक व्यवस्था कर के ब्राडबैंड सेवा बेहाल की जाएगी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment