.

चेन स्नैचर्स अपराधियों ने किये दो शिकार

आजमगढ़ : जनपद में अलग-अलग स्थानो पर बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को दो महिलाओं को अपना निशाना बनते हुए उनके गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। जिसके बाद साथ में मौजूद महिलाओं में हड़कम्प मच गया। दोनों महिलाएं सुबह अपने घर से टहलने के लिए निकली थे।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक बिलरियागंज क़स्बा निवासी सुशीला पत्नी प्रभुनाथ सेठ मंगलवार की सुबह कुछ महिलाओं के साथ टहलने के लिए निकली थी। वह जैसे ही लंगडपुर गांव के पास पहुंची नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले की चैन जबरदस्ती खींच ली और फरार हो गए। जिसके बाद महिलओं में हड़कम्प मच गया। चैन की कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गयी है। इस सम्बन्ध में माहिला द्वारा थाने में तहरीर दे दी गयी है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। वही इसी प्रकार का एक और मामला कप्तानगंज थाने के सामने घटित हुआ जहां टहलने निकली कृष्णा कुमारी पांडेय को भी बाइक सवार बदमाशों ने अपना निशाना बनाया और इसकी भी चैन छीनकर फरार हो गए। जनपद में लगातार हो रही छिनैती की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बानी हुई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment