मुबारकपुर/ आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार रेलवे मॉर्ग पर गत 26 मई को सर्राफा ब्यपारी संदीप वर्मा पुत्र अशोक वर्मा की दूकान से अज्ञात बदमाशों द्वारा हज़ारों की लूट की घटना का अभी तक पर्दाफाश न होने से मुबारकपुर नगर सर्राफा ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष व पूर्व उप चेयरमैन सुनील वर्मा के नेतृव में सोमवार की शाम मुबारकपुर थाना इंपेक्टर संतलाल यादव से एक प्रतिनिधि मण्डल मिला और लूट की घटना का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की सर्राफा ब्यापारियों को कोतवाल संतलाल यादव ने भरोसा दिया कि बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जायेगा पुलिस हर एंगल से छान बीन करने में जुटी है उन्होंने सर्राफा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुनील वर्मा को एक हफ्ते का समय देते हुए कहाकि संदीप की दूकान से हुई लूट के लुटेरों को पुलिस जल्द गिरफ्त में लेकर कड़ी कारवाही करेगी । व्यापारियों ने सठियांव पुलिस चौकी प्रभारी पर अभद्र का इलज़ाम लगाया और कहाकि वह मामले को दबाने का प्रयास कर रहें हैं जिस पर कोतवाल ने पूरा भरोसा दिया कि ऐसा किसी कीमत पर नहीं होने दिया जायेगा और अगर ऐसा है तो स्वयं कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा उन्होंने कहा कि जब से वह थाने का कार्यभार संभाला है तब से मुबारकपुर थाना पुलिस सदैव जनता के हित के लिए कार्य करती है आ रही है अगर किसी पुलिसकर्मी की कोई शिकायत हो तो अवश्य बताये दोषी को बख्शा नहीं जायेगा, प्रतिनिधिमण्डल के मुखिया व सर्राफा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहाकि मुबारकपुर प्रभारी इंपेक्टर संतलाल यादव पर पूर्णरूप से विश्वास है कि वह लूट की घटना का जल्द राज़ खोल देंगे क्योंकि जब से यह कार्यभार संभाले हैं तब से कई घटना का पर्दाफाश कर चुके हैं चाहे छोटा मामला हो या बड़ा। परन्तु अज्ञात लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देकर चुनौती दी है। प्रतिनिधिमंडल में महामन्त्री राजकमल वर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष वर्मा, हाजी सफीउज़्ज़मा अंसारी, अशोक वर्मा, सेचुलाल वर्मा, जगदीश सोनकर, मुन्ना जायसवाल, गौरी शंकर जायसवाल, बरकुज़्ज़मा अंसारी, आदि दर्जनों ब्यपारी मौजूद थे।
Blogger Comment
Facebook Comment