.

जनपद में 20 हजार कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय सम्मेलन में लिया हिस्सा

ऐतिहासिक रहा भाजपा  का सामाजिक न्याय सम्मेलन


 आजमगढ़। भाजपा  जनता पार्टी की मऊ शहर के रेलवे मैदान में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होने के लिए गुरूवार को सुबह से ही जिले के कोने - कोने से  कार्यकर्ता अपने क्षेत्रीय व स्थानीय नेताओं के साथ संसाधनों के जत्थों में रवाना होने लगे। जिले की दस विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रभारी  नेताओं व पदाधिकारियों की देख रेख में रवाना होने लगे। सदर  क्षेत्र से भी भारी  संख्या में अभिषेक जायसवाल दीनू  के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मऊ  का रूख किया तो पूर्व अध्यक्ष सहजानन्द राय, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, विनय कुमार गुप्ता, अभिषेक  जायसवाल वाल दीनू के नेतृत्व में कार्यकर्ता मऊ रवाना हुए ।
सामाजिक न्याय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सांसद नीलम सोनकार, पूर्व सांसद रमाकान्त यादव, जयप्रकाश पाण्डेय, पूर्व नपा अध्यक्ष माला द्विवेदी, दरोगा सरोज आदि प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ लगभग  25 हजार कार्यकर्ता मऊ रवाना हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार 1600 चार पहिया छोटे वाहन, 40 बसों, 1500 दोपहिया वाहनों के साथ साथ अपने निजी संसाधनों, ट्रेन रोडवेज की बस तथा टैक्सी व कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय सम्मेलन में मऊ पहुँचने के लिए प्रयोग किया। भाजपा  के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने बताया कि विधानसभा  क्षेत्र फूलपुर से रामसूरत राजभर , बाबूराम विन्द, दीदारगंज से रणविजय चौहान, श्री प्रकाश सिंह, जय प्रकाश जैसवार , गोपालपुर से श्रीकृष्ण पाल, सगड़ी से धनश्याम पटेल, सच्चिदानन्द सिंह, मुबारकपुर से हरेन्द्र सिंह, लक्ष्मण मौर्य, विजय यादव, अतरौलिया से रमाकान्त सिंह, श्रवण निषाद, जयनाथ सिंह, विपुल सिंह, विजय प्रकाश सिंह आजमगढ़ से अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू , अभिषेक  जायसवाल दीनू, राजेश सिंह महुवारी, निजामाबाद से विनोद राय, अजीत यादव, सहजानन्द राय, डा0 शैलेन्द्र यादव, विश्वास यादव मेंहनगर से तीजाराम, मंजू सरोज, लालगंज से सीता चौहान, पूर्व सांसद दरोगा सरोज, सौरभ कन्नौजिया, चन्दू सरोज, चन्द्रेश राम महाप्रधान आदि के नेतृत्व में पूरे जिले में लगभग  20 हजार कार्यकर्ता सामाजिक न्याय रैली में शामिल हुए। उन्होंने यह भी  बताया की आजमगढ़ जिले के बसपा राजेश यादव महाप्रधान गेलवारा तथा दीदारगंज से सपाई नेता जयप्रकाश जायसवाल ने सामाजिक न्याय सम्मेलन मंच से अपने अपने दल छोड़कर भारतीय  जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री राय ने बताया कि मऊ के रेलवे मैदान का सामाजिक न्याय सम्मेलन ऐतिहासिक रहा। दो दशको में पहली बार रेलवे मैदान जन सैलाब देखा गया। उन्होंने विश्वास जताया कि 2017 के चुनाव में भाजपा  गठबन्ध की मजबूत सरकार के पूरे आसर बन रहे है।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment