आजमगढ़। रमजान माह व ईद के पर्व के मद्देनज़र जनपद की पुलिस ने लगभग सभी थाना क्षेत्रो में फलैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगो के बीच में शांति व्यवस्था कायम रखने व हसी खुशी से पर्व मनाने की अपील किया। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों को चेकिंग भी किया। चेकिन के दौरान कागजात न मिलने पर लोगो का चलान किया। सिधारी थानाध्यक्ष रामनरेश यादव के नेतृत्व में सिधारी थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भर्मण किया गया। थानाध्यक्ष ने शांति व्यवास्था के लिए लोगो का सहयोग मांगा। इसी क्रम में सीआें सगड़ी के नेतृत्व में फलैग मार्च निकाला गया। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल राजेश यादव,रौनापार थाना अध्यक्ष परमानन्द द्विवेदी , बिलरियांगज रूपेश सिंह आदि थानाध्यक्ष ने अपने अपने क्षेत्रों में फलैग मार्च किया।
Blogger Comment
Facebook Comment