.

दीदारगंज : खाना बनाते समय झुलसी गर्मभवती महिला की मौत

आजमगढ़: खाना बनाते समय एक गर्मभवती महिला झुलस गयी। गम्भीर रूप से झुलसी विवाहिता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के भदौरा गांव निवासी दूधनाथ ने अपनी पुत्री सुमन (21) की शादी आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सरहन गांव निवासी कन्हैया के साथ 10 जून 2015 को किया था। सुमन गर्भवती थी और परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम वह खाना बना रही थी इसी दौरान वह झुलस गयी। गम्भीर अवस्था में झुलसी सुमन को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को दिन में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने विवाहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके मायके वालों को उसकी मौत की सूचना दे दी गयी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment