आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम यादव को पुन: मंत्री पद पर ताजपोशी की घोषणा की है। इस पर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्वांचल के विकास पुरुष बलराम यादव को पुन: मंत्री बनाने पर जनपद के विकास को और गति मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कचहरी चौराहे पर मिष्ठान वितरित कर जहां बलराम यादव को बधाई दिया वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर रामबचन यादव, उमेश चंद यादव, अर¨वद यादव, प्रहलाद यादव, छोटेलाल प्रधान, वेद यादव, सूबेदार मौर्य, रामनयन, भीष्म राय, भानुप्रताप, रमेश यादव, अनिल पाल, कन्हैया यादव, गुलाब चंद चौहान, रविन्द्र यादव उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment