आजमगढ़। अपनी बहन को खाना देने जिला चिकित्सालय गये एक युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गये। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी लेकिन पुलिस मौके पर नही पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिहौरा गांव निवासी एक किशोरी के साथ लगभग 8 दिन पूर्व कुछ लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। असफल होने पर बदमाशों द्वारा इसे घायल कर दिया गया था। इसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। बताया जाता है कि किशोरी का भाई सिधारी थाना क्षेत्र के चकगोरया गांव में किराये का मकान लेकर रहता है। वह रोज की आज रात अपनी बहन को खाना लेकर गया था और वापस अपने रूम पर जा रहा था कि तभी अस्पताल गेट के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसके उपर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गये। आरोप है कि इसकी सूचना पुलिस को दी गयी लेकिन अभी तक पुलिस ने उसका हाल जानने नही आयी कि हमलावर कौन थे। फिलहाल घायल का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
Blogger Comment
Facebook Comment