आजमगढ़। जिला पंचायत सदस्यों की बैठक मंगलवार को स्थानीय एक प्रेस क्लब के स•ाागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायती राज कानून में संशोधन कर जिला पंचायत सदस्यों को मानदेय, निधि, इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प, सोलर लाइट, डी गार्ड, शस्त्र लाइसेन्स, विश्राम कक्ष सहित 14वाँ वित्त आयोग की रिपोर्ट को जिला पंचायत में भी लागू करने सम्बन्धी माँगों पर विचार विमर्श किया गया। अपनी माँगों को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन तक पहुँचाने और एकता को मजबूत बनाये रखने पर बल देते हुए संयोजक मण्डल का गठन किया गया जिसमें जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्र चौहान, श्रीमती चन्द्रकिरन, वीरेन्द्र पाण्डेय, महेन्द्र यादव, चिन्ता यादव, राजेश सिंह, किशोर यादव, चन्द्रकला, चन्द्रजीत यादव, चन्द्रेज राय एवं शायरा बानों को शामिल किया गया है।
बैठक में महाप्रधान जयप्रकाश, रविन्द्र •ाारती, राजेन्द्र सिंह, धीरज राज•ार, बाँकेलाल बिन्द, राजनेत, श्यामदेव चौहान, रामचन्द्र, त्रिलोकीनाथ, मोहन राज•ार, इन्दल कु मार, राजेश यादव, रामपलट चौहान, उदय•ाान, चन्द्रेश राम, राजाराम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Blogger Comment
Facebook Comment