उच्चाधिकारी के न पहुँचने पर तहसील दिवस पर रही अव्यवस्था
सगड़ी/आजमगढ़। सगड़ी तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस पर किसी •ाी उच्चाधिकारी के न पहुँचने से अव्यवस्था दिखी। दूर-दूर से फरियाद लिए आये ग्रामीण •ाटकते दिखे। तहसील दिवस पर कुल 91 प्रार्थना पत्र आये जिसमें चकबन्दी का एक पुलिस वि•ााग से सम्बन्धित 16, विकास वि•ााग सम्बन्धित 12, नगर पंचायत के 2, समाज कल्याण, दिव्यांग, विद्युत, आपूर्ति आदि वि•ााग के एक-एक जल निगम सम्बन्धी तीन तथा राजस्व वि•ााग के 52 प्रार्थना पत्र थे।
91 प्रार्थना पत्रों में से राजस्व वि•ााग सम्बन्धित मात्र 9 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा सका जबकि शेष को सम्बन्धित वि•ाागों को कार्यवाही करने के निर्देश के साथ प्रेषित किया गया।
हरैया विकास खण्ड के पूरा बालनरायन ग्राम स•ाा के प्रधान अमित यादव के साथ 4 दर्जन ग्रामीण ने राशन वितरण की समस्या के समाधान को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों ने कोटेदार के अनुबन्ध पत्र को निरस्त करने की माँग कर रहे थे। वि•िान्न क्षेत्रों से तहसील दिवस पर आये ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा और समाधान की अपेक्षा की। महुला ग्राम के गोविन्द कुमार , क्रान्ति कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने दबंगों द्वारा हरिजनों के खलिहान के लिए छोड़ी गयी ग्राम स•ाा की भूमि पर जबरन कब्जा करने की शिकायत की। गोपालपुर के बरोही चौबे ग्राम के अवनीश कुमार ने पैमाइश की कार्यवाही में लापरवाही की शिकायत की।
महुला ग्राम की सोनमती देवी, अन्ती देवी, गीता देवी, आदि दर्जनों महिलाओं ने अपात्रों को पात्र गृहस्थ बनाकर राशन वितरित किये जाने की शिकायत की। आराजी देवारा नैनीजोर नई बस्ती के ग्रामीणों ने राशन वितरित न किये जाने की शिकायत की।
तहसील दिवस पर उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया।
Blogger Comment
Facebook Comment