.

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में समर कैम्प का हुआ भव्य समापन


आजमगढ़ 22 मई । बगहीदाढ़  बनकट स्थित वेदांता इंटर नेशनल स्कूल  में सात दिवसीय समर कैम्प के आयोजन हुआ।  कार्यक्रम में स्कुल व आस-पास के स्कूली बच्चों ने जमकर लुत्फ़ उठाया ~ समर कैम्प के अंतिम दिन कैंप का समापन सगड़ी तहसील के उपजिलाधिकारी हिमांशु कुमार गुप्ता ने किया / इस दौरान समर कैम्प में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को उपजिलाधिकार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समर कैम्प का आयोजन वेदांता इंटरनेशनल स्कूल और ओ एच पी इंडिआ प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के सौजन्य से हुआ । समर कैम्प के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा की पढ़ाई तो पुरे वर्ष चलती है लेकिन इस तरह के आयोजन यदा-कदा होते है इस तरह के आयोजनों में भाग लेने से बच्चों का कम  समय में चौमुखी विकास की सोच विकसित होती है।  उन्होंने आजकल पढ़ाई के चल रहे ट्रेन्ड को समय की मांग बताया और कहा की इसमें अभिभावक को सहयोग करने की जरूरत है।  उन्होंने पढ़ाई को मनोरंजन के साथ करने पर बल दिया।  स्कूल प्रशासन और अभिभावक के समन्वय से ही छात्र-छात्राओं का तेजी से विकास होता है।  उम्र के हिसाब से बच्चों पर पढ़ाई का बोझ कम  हो तथा ज्यादा क्लास वर्क और होम वर्क का बोझ न डाला जाय। उन्होंने स्कुल के बच्चों की जमकर सराहना की कहा की बच्चों के अंदर सीखने की क्षमता अच्छी है समर कैम्प के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई आर्ट एंड क्राफ्ट,रंगोली को देखकर काफी खुश हुए।  इस समर कैम्प में बच्चों ने भी अलग-अलग तरह के चीजों योगा रोबोटिक्स,अबाकस पद्धति द्वारा अंक गणित,मेहंदी लगने के तरीके को बच्चो ने सिखा।  इसके अलावा बच्चों ने डांस व मुजिक का भी लुत्फ़ उठाया।  विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव ने कहा की समर कैम्प के आयोजन से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा का विकास होता है और उनका ''परसनेलिटी ''भी विकसित होती है।   कैम्प बच्चों का चतुर्मुखी विकास करता है।  उन्होंने मुख्य अतिथि का आभार जताया /विद्यालय प्रबंधतंत्र के अरविन्द सिंह ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा की अभिभावकों का उन्हें निरन्तर सहयोग मिल रहा है।  विद्यालय निश्चित रूप से सभी की सोच पर खरा उतरेगा /इस समर कैम्प के अंतिम दिन समापन समारोह में कुल 60 बच्चों ने भागीदारी की /इस समापन समारोह में इस अवसर पर ओ एच पी के हिमांशु त्रिपाठी अवधेश व् दीपक के अलावा स्कूल के धर्मेंद्र श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह शिक्षकगण अभिनव,अनुराग ,विनीत,प्रशांत,निकिता स्वाति,पूजा,सुनीता,खुशबु,चंचल अनीता साबिया सहित कई लोग उपस्थित थे /
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment