.

शिक्षक का व्यवहार समाज में अनुकरणीय होना चाहिए


आजमगढ़ : सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। वह समाज को जोड़ता है। शिक्षक का व्यवहार ऐसा होना चाहिए जो समाज में अनुकरणीय हो। वह समाज को नई दिशा, समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों के विरुद्ध खड़ा होकर मार्ग दर्शन करता है। वे रविवार को डीएवी इंटर कालेज के सभागार में सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण समिति के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सर्वत्र भ्रष्टाचार, अराजकता, अनैतिकता समाज में व्याप्त है। स्वार्थ के आगे समाज एवं राष्ट्र गौण हो गया है। ऐसी स्थिति में सेवानिवृत्त शिक्षकों का दायित्व अधिक बढ़ जाता है। सातवें आयोग की चर्चा करते हुए कहा कि वेतन आयोग ने अपने रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है और केंद्र सरकार इस पर गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है। जैसे रिपोर्ट प्रकाशित होगी हम प्रदेश सरकार से जोरदार ढंग से उसे लागू करने के लिए बाध्य कर देंगे। संगठन के अध्यक्ष अबू मोहम्मद खां ने संगठन को गतिशील बनाने तथा सदस्यता अभियान में और तेजी लाने पर जोर दिया। जिलामंत्री विजयधारी पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री को 25 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया था। उसमें से दो मांगे मान ली गई हैं शेष मांगों पर जोर दिया जा रहा है। जिलामंत्री ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उसे सदन में सर्वसम्मति से पारित कर दिया। कोषाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप अस्थाना के अनुपस्थिति में जिला मंत्री विजयधारी पांडेय ने आय-व्यय प्रस्तुत किया जिसे सभी लोगों ने पारित कर दिया। कार्यक्रम उद्घाटन जगदीश पांडेय ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन के आरंभ में अबू मोहम्मद खां, विजयधारी पांडेय, गो¨वद दयाल सिंह , कमलाकांत सिंह , दिवाकर तिवारी आदि ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सम्मेलन में 80 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त शिक्षकों में सभाजीत शुक्ल, कमला मिश्र, सुहेल अहमद को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वहीं गजराज यादव को बाद में सूचना मिलने पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर राधेबल्लभ पांडेय, गो¨वद दयाल ¨सह, अमरनाथ तिवारी, दिवाकर तिवारी, रामप्यारी राय, शंकर ¨सह यादव, हरिबंश यादव, सत्यरागीरी, कामता प्रसाद, रामकवल चौबे, अंबिका दुबे, सूबेदार यादव, जीत बहादुर यादव आदि थे। अध्यक्षता अबू मोहम्मद खां व संचालन विजयधारी पांडेय ने किया।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment