.

ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए संगठित होने की आवश्यकता

आजमगढ़ : ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक रविवार को महर्षि पब्लिक स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए संगठित होने की आवश्यकता है। संगठन को गतिशील बनाने के लिए नगर इकाई, मुहल्ला समिति आदि का गठन कर संगठन को मजबूत कर सकते हैं। इसके लिए समिति के सभी पदाधिकारियों से सहयोग का आह्वान किया है।  महामंत्री बृजेश नंदन पांडेय ने कहा कि जिनकी नीति और नियति संगठन के प्रति समर्पित है वहीं सदस्य संगठन के लिए उपयोगी होता है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि संगठन के मजबूती के लिए संगठन के प्रति समर्पण एवं सहयोग प्रदान करें जिससे ब्राह्मण समाज का उत्थान व कल्याण हो सके। बैठक में संगठन के पदाधिकारी राजकुमार पांडेय के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। निर्णय लिया गया कि 24 मई को निजामाबाद में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में ब्राह्मण कल्याण के सदस्य उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। बैठक में डा. सर्वानंद पांडेय, विश्वदेव उपाध्याय, सतीश मिश्र, मनोज कुमार, मंयक तिवारी, आनंद मिश्र, उमेश कुमार, गिरजा सुवन, रामाश्रय, देवनरायन, संजय पांडेय, जगदंबा, जेएन पांडेय, अशोक आदि उपस्थित थे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment