फूलपुर (आजमगढ़) : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फूलपुर-पवई मार्ग पर रविवार की दोपहर सहजेरपुर गांव के समीप हुए सडक हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि चालक सहित दो लोग जख्मी हो गई। गंभीर रूप से जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के शेखवलिया ग्राम निवासी संपत्ति देवी (35) पत्नी रामअधार गांव के कलावती (45) पत्नी रामअवध के साथ वैवाहिक आयोजन की तैयारी करने के लिए रविवार की सुबह फूलपुर बाजार आई थी। वापस लौटते समय गांव का ही निरंजन (20) पुत्र अर्जुन रास्ते में बाइक से उन्हें मिल गया। दोनों महिलाओं के आग्रह पर घर जा रहा अर्जुन उन्हें अपने बाइक पर बैठाकर घर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में सहजेरपुर गांव के पास माहुल की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मारी और बाइक सवार सभी गिर पड़े। इस हादसे में ट्रक की चपेट में आ जाने से संपत्ति देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक ने कलावती की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामूली घायल निरंजन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतका के चार बच्चे बताए गए हैं। पति मजदूरी करता है। इस मामले में मृतका के ससुर छट्ठू की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
सडक हादसे में महिला की मौत, दो जख्मी

Blogger Comment
Facebook Comment