.

मुलायम सिंह यादव का प्रेम मेरे लिए राज्यसभा से बड़ा है - अमर सिंह


आजम पर बोले अमर, मेरे कान खराब, करा रहा हूं इलाज  

आजमगढ़। राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंचे पूर्व सांसद अमर सिंह ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की जमकर तारीफ की तो आजम खान को यह कहकर नजअंदाज किया कि मेरे कान खराब है उसका इलाज करा रहा हूं। मंदुरी हवाई पट्टी पर मीडिया से बातचीत में अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का कहना कि अमर सिंह हमारे दिल रहते है यह मेरे लिए नामांकन से भी बढ़कर है। क्योकि दल बनते बिगडते रहते है । इसलिए मैं इसे मुलायम सिंह यादव का आर्शिवाद मानता हू। आजम खां के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा कान खराब है तो मैं इसका इलाज करवा रहा हूं। इसलिए कुछ चीजें मुझे सुनाई नहीं देती है। अमर सिंह सुबह लगभग 11.40 बजे पूजा-पाठ के निमित्त अपने पैतृक आवास तरवा पहुचे यहाँ से वे माँ पाल्मेश्वरी के दर्शन के लिए निकल गए।   यह उनका नितांत व्यक्तिगत कार्यक्रम था।  आवास पर पहुचने के बाद जब उन्होंने भीड़ देखा तो कहा कि आप लोगो से अनुरोध है कि आप जल-जलपान करने की बाद यहाँ से चले जाये जिससे मै पूजा – पाठ करा सकू।   हिन्दू धार्मिक मान्यताओ में आस्था के कारण वे अपने नामांकन से पूर्व कुल देवताओ की पूजा अर्चना करना चाहते थे।  काफी लम्बे समय के बाद वह भी समाजवादी पार्टी से राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद उनका तरवा आना क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत हर्ष का विषय था तभी तो उनके बार- बार कहने पर भी लोग वहा से हटने के तैयार नहीं। थे पूजा – पाठ से खाली होने के बाद वे वहा उपस्थित लोगो से कुशल क्षेम पुछे।   पत्रकारों द्वारा बार-बार कुरेदने पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का वह वक्तब्य मेरे लिए वरदान है जिसमे उन्होंने ने कहा था कि अमर सिंह दल में हो या न हो मेरे दिल में है उनका यह वक्तब्य मेरे लिए सुरक्षा कवच है जिससे टकराकर पार्टी के हर व्यक्ति का विरोध या गाली समाप्त हो जाती है।  मुझसे बार – बार कहा जा रहा है कि आप राज्य सभा सदस्य होने जा रहे है जब की मेरा मानना है कि उनके उस वक्तब्य के आगे राज्य सभा की सदस्यता तुच्छ बात है।  मुख्यालय लौटते समय अमर सिंह ने नगर में कोलघाट स्थित बड़ा गणेश मंदिर में विधिवत पूजन किया।  जनपद आगमन पर सपा नेताओं ने अमर सिंह का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने फूल मालाओं से लाद दिया। अमर सिंह भी स्वागत से अभीभूत नजर आये। इस दौरान  सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, डा. हरिराम यादव, एसके सत्येन ,  रमेश सिंह, वीरभद्र सिंह आदि उपस्थित थे।  
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment