.

कर्नल निजामुद्दीन ने भी किया विश्वविद्यालय की मांग का समर्थन


आजमगढ़ : जिले में आवासीय विश्वविद्यालय स्थापना की मांग का समर्थन नेता जी सुभाषचंद्र बोस के ड्राइवर रहे 116 वर्षीय कर्नल निजामुद्दीन ने भी किया है। कर्नल ने प्रदेश सरकार से इस दिशा में सार्थक पहल की मांग की है। कहा कि इससे जिले के विकास में एक और कड़ी जुड़ेगी।  विश्वविद्यालय अभियान के संयोजक डा. सुजीत कुमार श्रीवास्तव भूषण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कर्नल के मुबारकपुर स्थित ढकवा गांव पहुंचा और आवासीय विश्वविद्यालय स्थापना के लिए समर्थन मांगा। कर्नल ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रदेश की सपा सरकार और पार्टी के मुखिया सदर सांसद मुलायम सिंह यादव इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएंगे क्योंकि तालीम के रास्ते पर ही चलकर अच्छे समाज का निर्माण संभव है। इस मौके पर रामाज्ञा यादव, शमशेर खान, अकरम, सनम, अभय यादव, रामकिशोर यादव, इसरार अहमद, श्रवण यादव, संतोष यादव थे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment