.

बोर्ड परीक्षाफल में बच्चों ने दिखाया जलवा

सर्वोदय पब्लिक इण्टर कालेज में अव्वल रहे छात्र
प्रतिभा निकेतन स्कूल में अव्वल रहे छात्र

#


आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल संयुक्त रूप से रविवार को घोषित किया गया।  माँ उमा कोचिंग सेंटर कोलघाट के प्रबंधक चेतन सिंह ने बताया कि  कोलघाट स्थित नवीन सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा नीतू कुमारी शाह ने विज्ञानं वर्ग से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 94.5 प्रतिशत अंक पा कर अपनी कोचिंग को गौरवान्वित किया है।    सर्वोदय पब्लिक इण्टर कालेज के  इण्टरमीडिएट के छात्र राजेश कुमार 89 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहले स्थान पर रहे जबकि हाईस्कूल के छात्र रवि यादव ने 88.66 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टाप किया।
इसी क्रम में प्रतिभा निकेतन स्कूल की इण्टरमीडिएट की श्वेता वर्मा एवं अंजली प्रजापति ने 92.40 प्रतिशत, 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि हाईस्कूल में शिल्पा मौर्या ने 89.17 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया।
महाशिव शक्ति इण्टर कालेज खेमऊपुर के हाईस्कूल के जितेन्द्र कुमार  ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान बनाया जबकि इण्टरमीडिएट में अंजली सिंह ने 92.60 प्रतिशत अंक हासिलकर विद्यालय में पहले स्थान पर रही।
विद्यार्थियों की सफलता के लिए विभिन्न  विद्यालयों के प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों, अध्यापकों आदि ने बधाई देते हुए सफल विद्यार्थियों को शुभकामना दी तथा असफल विद्यार्थियों को मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने का आशीष दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment