देवगांव/आजमगढ़। देवगांव बाजार स्थित सहिमल कुटी मंदिर की भूमि का सीमांकन रविवार को एसडीएम लालगंज शीतला प्रसाद यादव व तहसीलदार गजानंद दूबे ने कराया। इसके साथ ही आजमगढ- वाराणसी मुख्य मार्ग से सटे व मंदिर के सामने की जमीन पर अवैध रूप से अपनी-अपनी दुकान चला रहे लोगों को एसडीएम ने स्वयं जाकर खाली करने की हिदायत दिया।
उल्लेखनीय है कि सहिमल कुटी देवगांव स्थित उदासी बाबा मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया था। जिस पर एसडीएम व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच किया और मंदिर की सभी जमीनों व तालाब को राजस्वकर्मियों की उपस्थित मे उसकी नापी करायी गई। इस दौरान मंदिर को और सुन्दर बनाने के उददेश्य से ईंट भत्ता व्यवसायी अनुज सिंह द्वारा पांच हजार, एडवोकेट राजेन्द्र सिंह खन्ना द्वारा तीन हजार व कानूनगो विपिन सिंह द्वारा एक हजार रुपए का सहयोग किया गया। एसडीएम ने मंदिर के सहयोग हेतु और लोगों से अपील भी की। इस अवसर पर मंदिर के महंत वेदान्ताचार्य आत्मानंद, राजेश राय, उदयभान राजभर, जयप्रकाश दूबे आदि लोग प्रमुख रूप उपस्थित थे।

Blogger Comment
Facebook Comment