.

ह्वाट्स ऐप पर डाला फोटो तो पिता-पुत्र को मार दी गोली


आजमगढ़: अधिकारियों के साथ हुई बैठक की फोटो ह्वाट्स ऐप पर शेयर करना प्रधान के विपक्षियों को नागवार गुजरा और उन्होंने रविवार की शाम प्रधान के घर पर चढ़कर पिता-पुत्र को गोली मार दी। गंभीर रुप से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी। . बताते हैं कि तरवां थाना क्षेत्र के नदवां मठिया गांव की ग्राम प्रधान कृष्णा देवी पत्नी कमला गिरी हैं। शनिवार को गांव में डिप्टी डायरेक्टर शौचालय की जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ खुली बैठक की थी। प्रधान पुत्र वीर बहादुर गिरी उर्फ पप्पू (26) पुत्र कमला ने बैठक का फोटो खींचा और देर शाम उसे ह्वाट्स ऐप ग्रुप में शेयर कर दिया। यह बात विपक्षियों को नागवार गुजरी और उन्होंने शोसल साइट पर ही गंदा कमेंट कर दिया। फिर दोनों पक्षों में चैटिंग के जरिये ही एक-दूसरे को भला-बुरा कहा गया। इस दौरान विपक्षियों ने वीर बहादुर को देख लेने की धमकी दी, यह बात यहीं खत्म हो गयी। रविवार को वीर बहादुर किसी काम से जिला मुख्यालय आया था। दोपहर बाद वह लौटा तो रासेपुर बाजार में थोड़ी देर के लिए रूक गया। यहीं उसे विपक्ष के एक युवक ने घर पहुंचने पर जान से मारने की धमकी दी। वीर बहादुर ने धमकी पर ध्यान नहीं दिया और घर चला गया। अभी वह घर पहुंचकर पानी पी रहा था कि विपक्षी लामबंद होकर पहुंचे और हमला कर दिये। इसी बीच एक व्यक्ति द्वारा वीर बहादुर के कमर व उसके पिता कमला गिरी (55) के पेट, बांह, सीने व सिर में गोली मार दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गये। परिजनों ने घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लाया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर तरवां थानाध्यक्ष मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना स्थल पर जांच में जुटी है। परिजनों द्वारा पुलिस द्वारा तहरीर भी मांगी गयी है।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment