यूपी बोर्ड में आजमगढ़ का बजा डंका,खुशी से झूम उठे छात्र
आजमगढ़। आजमगढ़ के हाईस्कूल विद्यार्थियों अपने आपको प्रदेश में नंबर एक साबित कर दिया है। रविवार की दोपहर जैसे ही माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परिणाम की घोषणा की गयी और लोगों को पता चला कि 95.12 प्रतिशत परिणाम के साथ जिला नंबर एक है तो लोग खुशी से उछल पड़े।
यह अलग बात है कि इंटरमीडिएट में जिला फिसड्डी साबित हुआ और 63वें स्थान पर खिसक गया। परिणाम घोषणा के बाद से ही विद्यार्थियों की साइबर कैफे पर भी भीड़ रही लेकिन नेट स्लो (धीमी गति) होने के कारण लोग परीक्षाफल नहीं देख पा रहे हैं।
बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले के 131844 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 110184 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 104806 परीक्षार्थी उर्त्तीण रहे। 95.12 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ जिला प्रदेश में नंबर वन रहा।
वहीं इंटरमीडिएट में जिले में पंजीकृत 115962 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 114052 ने परीक्षा में लिया। 95331 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए 83.59 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ जिले को प्रदेश में 63वां स्थान मिला। हाईस्कूल में नम्बर वन मिलने से शिक्षा वि•ााग के साथ ही विद्यार्थी व स्कूल प्रबंधक भी गदगद नजर आये। दूसरी तरफ परीक्षाफल देखने में विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कारण कि जिले में ब्राड बैंड तक जवाब दे गया है। विद्यार्थी परीक्षाफल जानने के लिए नेट पर जूझ रहे हैं। साथी ही छात्र-छात्राओं ने अपने मोबाइल पर भी परिणाम देखा।

Blogger Comment
Facebook Comment