.

प्रदेश की 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगा कौमी एकता दल


आजमगढ़। उ0 प्र0 की 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी कौमी एकता दल यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी  उदय शंकर पटेल ने रविवार को एक होटल के सभागार  में पत्रकारों से बातचीत के दौरान देते हुए कहा कि पूर्वांचल राज्य की स्थापना के बगैर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर में बदलाव के साथ यहाँ की तरक्की कठिन है।
श्री पटेल ने कहा कि शराब से लोगों का स्वास्थ्य खराब होता ही है साथ ही मेहनतकश मजदूरों की गरीबी में इजाफा होता है। उनके परिवार में कलह का माहौल पैदा होता है जिससे परिवार की महिलाएँ व बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश में भी  गुजरात व बिहार आदि प्रदेशों की तरह शराब बन्दी की जानी चाहिए।
उन्होंने वाराणसी में स्थायी हज हाऊस की स्थापना सहित पूर्वांचल राज्य के गठन व शराब बन्दी की केन्द्र व प्रदेश सरकार से माँग की।
इसके पूर्व पूर्वांचल प्रभारी  ने पार्टी की मासिक बैठक में हिस्सा लिया और 2017 में उ0 प्र0 में होने वाले विधान सभा  चुनाव में पार्टी के दृष्टिकोण, पार्टी की उपलब्ध्यिों व कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने जिलाध्यक्ष को छोड़ संगठन की सभी  कमेटियों को भांग  करते हुए एक माह में गठन किये जाने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाध्यक्ष अफजल खाँ, सहित सलीम दाऊदी, सदरूद्ीन बाबा, डा0 अनिल सिंह, महेशर बेग, सैफुल्लाह क्रान्तिकारी, मु0 आसिफ, अशफाक अहमद, भगवान्  दास, अकील अहमद, अरमान, तारिक, सिकन्दर, आदि कौमी एकता दल के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता शामिल रहे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment