.

आई जी जोन ने कहा उपद्रवियों पर होगी कड़ी कार्यवाही

आजमगढ़। जिले में उपजे बवाल के बाद जहां सीओ, एसडीएम सहित कई लोग घायल हो गये वही इसकी जानकारी मिलने के बाद वाराणसी जोन के आईजी आजमगढ़ पहुचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद घायल सीओं,एसडीएम से मिलने अस्पताल पहुचे और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जायेगी।  उपद्रव के बाद वाराणसी जोन के आईजी एस0के0 भगत घटनास्थल का जायजा लेने के बाद घायल अधिकारियों और पुलिसकर्मीयों से मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आईजी जोन एस0के0 भगत ने पुलिस और जिला प्रशासन को उपद्रवियों पर तत्परता से कार्यवाई करने के लिए बधाई दी और कहा कि स्थिति नियन्त्रण में है। इस घटना में शामिल लोगों कोचिन्हित कर कड़ी कार्यवाई करनेका निर्देश दिया। आईजी ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और 2-3 दिनो के अन्दर उपद्रवियों को चिन्हित करकडीकार्यवाई की जायेगी साथ ही अफवाह फैलाने वालो पर कडी कार्यवाई करने के निर्देश दिये गये है।



Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment