मुबारकपुर/आजमगढ़ । मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव स्थित सहकारी चीनी मिल में चल रहे तीन माह से बकाये को लेकर मिल के कर्मचारियों द्वारा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल एसडीएम सदर व कोतवाल मुबारकपुर के आश्वासन पर समाप्त हुआ । कर्मचारियों को भरोसा दिए कि जांच में दोषी मिलने पर वि•ाागीय कार्यवाही होगी जिससे जिला प्रशासन व चीन मिल प्रशासन ने राहत की सांस ली । ज्ञात होकि मिल के कर्मचारी 2005 से लेकर 2007 के बकाये मांग रहे थे जिस पर चीनी मिल का कहना था कि भुगतान कर दिया गया जबकि कर्मचारियों का कहना था कि कोई भुगतान नहीं मिला है जिसको लेकर पिछले तीन माह से चीनी मिल परिसर में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर थे इसी दौरान गत माह हड़ताल के दौरान एक कर्मचारी की ह्रदय गति रुकने से मौत होगई थी जिससे लेकर खूब हंगामा हुआ था जिसको देखते एसडीएम सदर डॉ अशोक कुमार सिंह सिओ सिटी के के सरोज चीनी मिल के प्रबन्धक पोरस नाथ, और मुबारकपुर थाना निरिक्षक इंस्पेक्टर संतलाल यादव ने शनिवार की देर शाम चीनी मिल पहुँच कर कर्मचारियों से वार्तालाप किये और समझाया कि आप लोग हड़ताल खत्म करें जांच होगी जो भी दोषी मिलेगा उनके खिलाफ कारवाही होगी और जो भी बकाये होंगे उसे जल्द दिलाया जायेगा तब जाकर कर्मचारियों ने अपनी तीन माह की हड़ताल खत्म किया और प्रशासन ने राहत की सांस ली। मुबारकपुर थाना इंस्पेक्टर संतलाल यादव ने बताया कि कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की और जांच किया जायेगा वास्तव में कर्मचारियों का बकाया भुगतान हुआ है कि नहीं तो चीनी मिल के जिम्मेदारों के खिलाफ कारवाही होगी उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही जांच पूरी कर ली जायेगी ।
ज्ञात होकि पिछले 22 फरवरी को क्षेत्र के सांसद और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई करोड़ की लागत से नवनिर्मित चीनी मिल का भव्य उद्घाटन किया था।
Blogger Comment
Facebook Comment