.

अजमतगढ ताल सलोना में मिला नरकंकाल,मचा हड़कंप

लाटघाट/आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अतरकक्षा गांव के चौहान बस्ती के पीछे ताल में रविवार को एक मानव कंकाल मिलने से खलबली मच गई । गांव के पश्चिम में ताल सलोना में कंकाल चरवाहों द्वारा देर शाम देखा गया सुबह को गाँव वालो ने देखा किन्तु ग्रामीणों द्वारा उसके साथ छेड़खानी कर उलट पलट कर देखने से कंकाल बिखर गया ।
10 दिन पूर्व मिले मानव कंकाल को गांव के प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया गया की सर व पैर विहीन कंकाल था । गांव के लोगो का कहना है की हमने पुलिस को सुचना दी किन्तु कोई गया नही । उनके अनुसार कंकाल के ऊपर दो शर्ट लाल व सफेद रंग की एक टीशर्ट  व दो स्वेटर के साथ जंतर  लाकेट  का तथा रस्सी व चमकीली पट्टी मिली । कंकाल घनी घास से ढंकी हुई थी ।





Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment