.

छात्रों ने नाटक के माध्यम से दिया आपसी भाईचारे का पैगाम


रानी की सराय/आजमगढ़। जिला प्रशासन द्वारा हिंसा से प्रभावित क्षेत्र खुदादपुर में आपसी सामंजस्य के प्रयास में रविवार को सरकारी विद्यालय के छात्र छात्राओ ने एक और कडी जोडा। नाटक के माध्यम से एकता का संदेश दिया। इस प्रयास को लोगो ने खूब सराहा। पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय सरायमीर के छात्र छात्राओ ने विद्यालय परिसर में आयोजित सामाजिक एकरूपता कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से लोगों सामने हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई के साथ आपस में हम सब भाई की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के सूत्र धार शिक्षक अभिमन्यु यादव ने कहा कि क्षेत्र पहले से एकता के लिए जाना जाता रहा ऐसे में आपसी द्वेष की भावना नही पैदा होनी चाहिए। इससे से नुक्सान के सिवा कुछ नही हासिल होगा। कार्यक्रम को मौजूद अभिभावकों ने खूब सराहा। इस मौके पर जितेन्द्र कुमार ,सरिता,शशिबाला,आशीष,रमापति,दयाराम,पंकज आदि लोग थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment