.

आपत्ति के बाद चिता पर सजाई गई लाश को पुलिस ने लिया कब्जे में


आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के रामपुर देवारा गांव में शुक्रवार की रात हुई 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मायके वालों की आपत्ति पर पुलिस ने शवदाह स्थल पर सजी चिता पर रखी गई लाश को कब्जे में ले लिया। रामपुर देवारा ग्राम निवासी ईश्वर चंद पटेल की 25 वर्षीय पत्नी शकुंतला की लाश शनिवार की सुबह घर में रस्सी के सहारे लटकते मिली थी । घटना की सूचना पाकर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाने पर शव के साथ पहुंचे दोनों लोगों की सहमति के बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव ससुराल वालों की सुपुर्दगी में दे दिया। अंतिम संस्कार की तैयारी करने के बाद शव को दोपहरी घाट स्थित मुक्तिधाम शवदाह स्थल पर ले जाया गया। इसी बीच मायके वालों के आपत्ति के बाद पुलिस श्मशान घाट पर पहुंची और चिता पर सजाई गई लाश को अपने कब्जे में ले लिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। बताते हैं कि मृतका की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी और अभी उसके कोई बच्चे नहीं थे। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment