आजमगढ़। शहर के सिधारी स्थित एक हाल में रविवार को जनपद के समस्त ब्लाक प्रमुखों की एक बैठक डॉ सौरभ सिंह सोनू ब्लाक प्रमुख मार्टिनगंज की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में प्रशासन द्वारा क्षेत्र पंचायतो को विकास कार्यो में सहयोग न करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। ब्लाक प्रमुखों ने एक स्वर में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया जिनमें राज्य वित्त के द्वारा होने वाले कार्यो का अनुमोदन अभी तक नही किया जाना। कर्मचारियो के ट्रान्सफर पोस्टिंग के संबध में बिना प्रमुख के सलाह लिए जिले के अधिकारियो द्वारा मनमानी पूर्ण व्यव्हार करना। क्षेत्र पंचायतो द्वारा अधिकारियो के सहयोग न किये जाने की वजह से नरेगा में एक भी रुपये का कार्य ना किये जाना बैठक का एजेंडा रहा।
जनपद के उपस्थित सभी ब्लॉक प्रमुखों ने जिनकी संख्या लगभग डेढ़ दर्जन थी ने एकमत होकर आक्रोश व्यक्त किया और प्रशासन को चेतावनी दिया की अगर विकास कार्यो को लेकर के जिला प्रशासन द्वारा ढिलाई की गयी तो समस्त ब्लाक प्रमुख , क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। उन लोगो ने कहा की क्षेत्र पंचायतो में विकास कार्यो की दशा शून्य होने की वजह से हम जनता को जवाब नही दे पा रहे है। हम सभी जनपद का क्षेत्र पंचायतो के माध्यम से विकास चाहते है लेकिन प्रशासन मनमानी पर उतारू है। बैठक के बाद उपस्थित समस्त ब्लाक प्रमुखों ने मुख्य विकास अधिकारी के आवास पर जाकर मुलाकात कर समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। मुख्य विकास अधिकारी ने हर मदद का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य रूप से इसरार अहमद , अजित यादव , बलवंत यादव , रमेश यादव, रुदल सोनकर, गुड्डू यादव सहित कुल 16 ब्लाक प्रमुख उपस्थित रहें।

Blogger Comment
Facebook Comment