.

राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार मण्डल की जिला इकाई हुई गठित

 आजमगढ़। राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता द्वारा रामचन्द्र जायसवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए कमेटी के अन्य पदाधिकारियों को नामित किया गया है। यह जानकारी जिला महामंत्री संजीव मद्धेशिया ने रविवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि जिला कमेटी में मो0 सलीम, अशोक वर्मा, गोकुल दास अग्रवाल एवं जवाहर सैनी को संरक्षक नामित किया गया है जबकि छत्रधारी गुप्ता, कृष्णमोहन साहू, नरेन्द्र गुप्ता उपाध्यक्ष, संजीव मद्धेशिया महामंत्री, मयंक गुप्ता, एवं दुर्गा प्रसाद जायसवाल मंत्री, राजकुमार जायसवाल कोषाध्यक्ष, अजय गुप्ता आय व्यय निरीक्षक के अतिरिक्त प्रेम जायसवाल, संजय डालमिया, दिलीप गुप्ता, दीनानाथ साहू, अशोक मोदनवाल, छेदी लाल गुप्ता दीपचन्द गुप्ता, मनमोहन सेठ, सालेह अंसारी, दिनेश गुप्ता, जितेन्द्र जायसवाल, मोहम्मद तारिक, कैलाश यादव, सुरेश चन्द गुप्ता, सुरेन्द्र साहू, संजय गुप्ता, अनिल कुमार, निजाम इदरीशी आदि को सदस्य कार्यकारिणी बनाया गया है।  महामंत्री ने बताया कि शीघ्र संगठन की टाउन एरिया स्तर की ईकाइयां का गठन किया जायेगा।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment