.

जमीनी विवाद को लेकर साथी पर हमले से शिक्षक खफा


आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद सिंह के साथ बीते दिवस जमीनी विवाद को लेकर की गयी मारपीट से साथी शिक्षक खफा है। शनिवार को संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाध्यक्ष अनिता साइलेस के नेतृत्व में सिधारी थानाध्यक्ष  से मिला। इस दौरान एक ज्ञापन सौंपकर न्याय संगत कार्यवाही की माँग किया।
जिलाध्यक्ष अनीता साइलेस ने कहा प्रतिरोध दर्ज कराते हुए कि शिक्षक नेता प्रमोद सिंह को उनके पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया और सिधारी थान की पुलिस ने हमला करने वालों को मौके पर पकड़ने के बाद छोड़ दिया।
इसके पूर्व भी  उन्हीं पड़ोसियों ने 5-6 महीने पूर्व  उनको मारपीट कर घायल कर दिया था तब भी  पुलिस ने आरोपियों से मिल-मिलाकर शिक्षक नेता को समझा बुझाकर सुलह समझौता कर दिया था। पुलिस प्रशासन शिक्षक नेता पर अपनी जमीन बेंचने का दबाव बनाकर मामले को सुलझाने में सक्रिय है यहां स्थिति संघ कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। अनीता साइलेस ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दिया कि अगर शिक्षक नेता के साथ न्याय नहीं किया गया तो संघ चुप नहीं बैठेगा एवं संघ आन्दोलन को बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
प्रतिनिधि मण्डल में के0 के0 उपाध्याय, मनोज कुमार त्रिपाठी, कमलेश यादव, मु0 अदनान, रामप्रकाश सिंह, दिनेश तिवारी, शैलेन्द्र उपाध्याय, बृजेश यादव, अतुल यादव आदि शिक्षक उपस्थित थे।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment