आजमगढ़। शबे-बरात को लेकर प्रशासन ने पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतेजाम किया है। जनपद के सभी थानाध्यक्षो को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने मिटिंग के दौरान सख्त निर्देश दिया कि अपने अपने थानो क्षेत्रों में पैनी नजर रखे। मुस्लिम समुदाय के पर्व शबे-बरात को लेकर जनपद के क्षेत्रों में इबादत गाह मस्जिद, कब्रस्तान, इमाम बाड़े, मजार पाक की साफ सफाई व रंग रोगन कर पूर्ण तैयारी कर ली गयी। शबे-बरात के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत प्रार्थना पूरी रात करते हैं और अपने पूर्वजों की कब्र पर पहुँच कर फातिया पढ़ते हैं। वहीं शबे बरात को देखते हुए शान्ति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस काफी चौकन्ना है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व को दखते हुए जगह जगह पुलिस बल तैनात रहेगी और किसी किस्म की आतिशबाजी नहीं होने दिया जायेगा जो भी अवांछनीय हरकत करेगा पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगी उन्होंने कहाकि क्षेत्र में शान्ति ब्यवस्था बनाये रखने में अफवाह पर ध्यान न दें ।
वहीँ एसपी सिटी विपिन ताड़ा ने बताया कि जनपद में शबे बरात पर्व को लेकर प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर ली है। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दे दिया गया है। जगह जगह पीएसी के जवान व पुलिस की तैनाती कर दी गई है। खास तौर पर संवेदशील क्षेत्रों में अधिक पुलिस सुरक्षा के जवान तैनात किये गये है। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालो से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

Blogger Comment
Facebook Comment