.

जिले को दंगे की आग में झोकना चाहती हैं भाजपा, बसपा: सपा


आजमगढ़। सपा विधायक आलमबदी व जिलाअध्यक्ष हवलदार यादव ने बुधवार को सांप्रदायिक हिंसा के बहाने भाजपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होनें दोनों ही दलों पर जिले में दंगा कराने की साजिश का आरोप लगाया। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नेता द्वया ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार निरंतर विकास कार्य कर लोगों को विकास की धारा से जोड़ने का काम कर रही है। यह बसपा और भाजपा के लोग वर्दाश्त नहीं कर पा रहे है। वे लोग जनपद को दंगे की आग में झोंकना चाहते हैं। दंगे की आग में भाजपा और बसपा के परिवार के लोग प्रभावित नहीं होंगे बल्कि आम जनता इसका शिकार होगी। जनपद की जनता ऐसे नेताओं के मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। यह घटना भाजपा, बसपा और एआईएम के नेताओं की साठगांठ व साजिश का हिस्सा है। नेताद्वय ने कहा कि 15 मई को जिला प्रशासन ने शांति कायम के लिए घटना प्रभावित क्षेत्र खोदादादपुर व अन्य गांवों में सभी दलों के नेताओं को जाने से मना कर दिया था। सपा के नेता मौके पर जाकर लोगों को समझाना बुझाना चाहते थे लेकिन प्रशासन के रोकने के बाद नहीं गये। वहीं भाजपा और बसपा के नेता वहां पहुंचकर लोगों को भड़काने का काम किये जिससे वहां का माहौल बिगड़ गया। ये लोग वहां सांप्रदायिका के आधार पर कत्लेआम चाहते हैं लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने मुस्तैदी से घटना को बढ़ने से रोक लिया। सपा सरकार अराजकता व सांप्रदायिकता के आधार पर जनपद व प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment