.

आरोपी बख्शे नहीं जायेगें और निर्दोष फसेंगे नहीं : नवागत एसएसपी


आजमगढ़। नवागत पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी बुधवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस लाइन में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंन दो टूक कहा कि खोदादादपुर हिंसा में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा और न ही किसी निर्दोष को फंसाया जायेगा। पुलिस द्वारा तैयार वीडियो और साक्ष्यों के गहन अध्ययन के बाद ही कार्रवाई की जा रही है। निर्दोष लोगों को डरने की जरूरत नहीं हैं वे आराम से अपने घर पर रहे। उन्होंने कहा कि जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है वे मामले में संलिप्त थे या नहीं इसकी जांच के बाद ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खोदादादपुर व आसपास के क्षेत्र में 14 मई को शुरू हुआ बवाल अब दब चुका है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी भी चुनौती है क्योंकि 14 मई को दबिश की कार्रवाई को लेकर ही हंगामा शुरू हुआ था। इसीलिए वहां जो फोर्स तैनात है वे है ही उसके अतिरिक्त भी फोर्स मांगी गयी है। भाजपा एमपी नीलम सोनकर के खिलाफ मामला दर्ज होने के संबंध में उन्होंने बातया कि इसकी निष्पक्ष विवेचना कर कार्रवाई की जायेगी। एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें। यदि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध कब्जा, शराब के अवैध कारोबार और पशु तस्करी या वध में पुलिस की संलिप्तता पाई गयी तो कठोर कार्रवाई होगी। बता दें कि एसपी अजय कुमार साहनी महराजगंज जिले के निवासी, 2009’ बैच के आईपीएस हैं। इससे पूर्व मुरादाबाद, कानपुर नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़ व सिद्धार्थनगर में तैनात रह चुके हैं।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment