.

डीएम,एसपी से मिली सांसद सौंपा आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन



अरोपियों को करें गिरफ्तार व पीड़ितों को दें मुआवजा: नीलम    


आजमगढ़। खोदादादपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के शिकार लोगों को बीस-बीस लाख मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने बुधवार को डीएम-एसपी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने जिलाधिकारी से स्थित की जानकारी ली और आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। दलित सुरक्षा पर इस दौरान उन्होंने विशेष जोर दिया।
डीएम आवास पहुंची सांसद ने कहा कि निजामाबाद के खोदादादपुर व अन्य स्थानों पर हुई सांप्रदायिक हिंसा से जिले का माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। पीड़ित परिवार आतंक के साये में जी रहे हैं और घर छोड़कर पलायन कर रहे है। प्रशासन की तरफ स ेअब तक कोई ऐसी कार्रवाई नहीं की गयी है जिससे पीड़ित परिवारों में सुरक्षा और न्याय का भरोसा जागे। दलितों का उत्पीड़न और भयानक घटनाक्रम बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिले के सामाजिक सदभाव को तार तार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि दलित सुरक्षा के लिए क्षेत्र में खास प्रबंध किया जाय। बिना किसी भेदभाव के दंगाइयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाय। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए मामले की न्यायिक जांच कराई जाय। दलितों की आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए प्रत्येक पीड़ित परिवार को 20 लाख रूपये मुआवजा स्वरूप दिया जाय। जिलाधिकारी सुहास एलवाई और मौके पर मौजूद एसपी अजय कुमार साहनी द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर सांसद वापस लौटी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण पांडेय, बजरंग बहादुर सिंह, विनोद राय, पंकज कौशिक, विजय प्रकाश गुप्त, श्रीकृष्ण पाल, धु्रव सिंह, सूर्यमणि सिंह, रणविजय चौहान, राधेश्याम सिंह, राजेश सिंह महुआरी, रमाकांत मिश्र, हरेंद्र मौर्य, रामा साव आदि उनके साथ थे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment